दन्तेवाड़ा

डीएवी बचेली में शैक्षणिक विकास पर परिचर्चा
02-Feb-2021 8:26 PM
 डीएवी बचेली में शैक्षणिक विकास पर परिचर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली,  2 फरवरी। डीएवी बचेली में रविवार को बचेली व किंरदुल के बोर्ड कक्षाओं के शिक्षकों के साथ एआरओ डॉ. चेतना शर्मा ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास हेतु परिचर्चा का आयोजन किया गया। शिक्षिका नादीम परवीन ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया।

       डॉ. चेतना शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परिणाम के गुणवत्ता को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि जब भी कोई संकट होता है मानव मन बेहतर खोज करता है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सटीक आयाम और क्षितिज को ध्यान में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के एकरसता को तोडऩे के लिए शिक्षण का तरीका व्यापक दिशात्मक प्रवाह में होना चाहिए। विभिन्न कौशल और तकनीकें आकांक्षी लक्ष्य को लाने में मदद करेगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि हम अपने सह-भाषाकारों की कमियों की भरपाई करनी चाहिए। यह टीम वर्क के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि होगी। अगर हमें अपनी शैक्षणिक रणनीतियों में कोई कमी मिलती है तो हमें अपनी रणनीति बदलनी चाहिए। हमें कभी भी छात्रों का जीवन को केवल आकर्षक तरीके से नहीं दिखाना चाहिए, बल्कि हमें उन्हें चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए। बैठक में सभी 26 शिक्षकों ने भाग लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news