गरियाबंद

सर्व शिक्षक संघ छुरा के ब्लॉक अध्यक्ष बने अर्जुन धनंजय
03-Feb-2021 5:07 PM
सर्व शिक्षक संघ छुरा के ब्लॉक  अध्यक्ष बने अर्जुन धनंजय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 3 फरवरी।
पूर्ण संविलियन की एकसूत्रीय मांग को लेकर लड़ाई लडक़र जीत हासिल करने वाला संविलियन अधिकार मंच एक सशक्त संगठन बनकर सर्व शिक्षक संघ हो गया है। संघ के संभाग प्रभारी अभय कुमार पांडे व प्रदेश महासचिव मुकेश निर्मलकर के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे, प्रदेश सचिव विनय मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार स्वर्णकार, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी शंकर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू द्वारा जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई. छुरा ब्लॉक के प्रथम अध्यक्ष के रूप में नगर के शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा को नियुक्त किया गया।

 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर सिन्हा ने संघ का आभार व्यक्त किया। सिन्हा ने कहा कि संघ द्वारा दिए गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, कर्मठता के साथ निर्वहन करुंगा. शिक्षक कर्मचारियों को आ रही सभी समस्याओं को शासन के समक्ष मजबूती से रखने का प्रयास करूंगा। सिन्हा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर प्राचार्य एन.सी. साहू,सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बीपी चंद्राकर, बीएल तारक, बीपी शांडिल्य, प्रधान पाठक एन.आर. ठाकुर, वरिष्ठ शिक्षक सी.आर. सिन्हा, एम.आर. देवांगन, एम.एल. सेन, यू.आर. धुर्वा, शिक्षक कला कुमार सिन्हा, उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, बालमुकुंद साहू, यशवंत सिंह गहरे, कन्हैया यादव, दसरु राम बंजारे, रमेश यदु, बेदराम यादव, हेमंत साहू, सत्यव्रत साहू, गौतम सिन्हा, गौतम ठाकुर, भारत साहू, शिव ठाकुर, हेमलाल साहू, शंकर लाल यदु, हेमलाल पटेल, देवनारायण यदु, कैलाश पटेल, टीके साहू, केशव साहू, लारेस महिलाने, लीलाराम सिन्हा, संतराम कंवर, संतराम साहू, जागृति साहू, सीमा सिंह, मुकेश्वरी ध्रुव, झाड़ेद्र कौशिक ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news