गरियाबंद

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनियमितता, भाजयुमो ने फूंका पुतला
04-Feb-2021 4:55 PM
सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में  अनियमितता, भाजयुमो ने फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 4 फरवरी। 
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में की गई अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश दासवानी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में लोक सेवा आयोग का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। 

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश दासवानी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय करते हुए सहायक प्राध्यापक के भर्ती परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार किया गया है, प्रदेश कांग्रेस सरकार इस पर तुरंत संज्ञान ले और कार्यवाही करें। जिस प्रकार अनुपस्थित अभ्यार्थी का नाम साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है, यह आयोग के कार्य प्रणाली पर संदेह उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि 1 महीने के भीतर यदि राज्य शासन इसकी जांच कर कार्यवाही नहीं करती तो युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटके ,  आशीष शर्मा, अनूप भोसले, विनोद यादव, , सागर मयाणी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ठाकुर, युगल समदरिया, त्रिलोक राठौर, वंश गोपाल सिन्हा, भीम साहू, नूतन देवांगन, नेहरू साहू, शेष नारायण गजभिये, नोखेलाल यादव, पलक सहारे, तानसिंह मांझी, आनंद ठाकुर ,  डॉ योगी माखन कश्यप सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news