रायगढ़

बिलासपुर व रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश के लिए होने जा रहे सलेक्शन ट्रायल
05-Feb-2021 6:04 PM
बिलासपुर व रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी व एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश के लिए  होने जा रहे सलेक्शन ट्रायल

जिले के खिलाड़ी विकासखण्डवार 9  तक करा सकते है पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 फरवरी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनांर्तगत खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ  एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक-बालिकाओं को खेल का निरूशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण दिया जायेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निरूशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

रायपुर एवं बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश हेतु 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक- बालिकाएं जो हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते हैं तथा बिलासपुर या रायपुर में नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे चयन प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल माह फरवरी के दूसरे-तीसरे सप्ताह में आयोजित किये जायेंगे। जिसकी तिथि पृथक से अवगत करायी जायेगी। जो रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर जिला-रायगढ़ में प्रातरू 8 बजे से सायं 4  बजे तक दो दिवसीय किया जावेगा।

जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में सम्मिलित कराया जावेगा जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या हॉकी में 10 बालक 10 बालिका, एथलेटिक्स में 12 बालक 12 बालिका एवं तीरंदाजी में 06 बालक, 06 बालिका है। राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने जाने का व्यय खेल विभाग वहन किया जायेगा। 

राज्य स्तरीय सलेक्शन ट्रायल चयनित बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए निरूशुल्क खेल प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news