कोरिया

भूस्खलन प्रभावित परिवारों के विस्थापन व क्षतिपूर्ति सहायता की मांग
05-Feb-2021 7:35 PM
  भूस्खलन प्रभावित परिवारों के विस्थापन व क्षतिपूर्ति सहायता की मांग

  जायसवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चिरमिरी, 5 फरवरी।  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कोरिया कलेक्टर एस. एन. राठौर को पत्र लिखकर चिरिमिरी के हल्दी बाड़ी में हुए भू-स्खलन में प्रभावित परिवारों के विस्थापन व क्षतिपूर्ति सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है।

 श्री जायसवाल ने अपने पत्र में कहा है कि नगर पालिक निगम चिरमिरी में बीते 1 फरवरी की रात्रि 10 बजे हल्दी बाड़ी महुआ दफाई के स्टेट बैंक के पास जमीन धसने से हुए भू- स्खलन में दो दर्जन से भी ज्यादा परिवारों को अस्थाई रूप से प्रशासन द्वारा विस्थापित किया गया है। लेकिन प्रभावित परिवारों को पूर्ण रूप से अन्यत्र विस्थापित किए जाने की व्यवस्था राज्य आपदा प्रबंधन मद से किए जाने की प्रक्रिया शुरू किया जाना आवश्यक है । इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के क्षतिपूर्ती का आंकलन कर उन्हें जिला खनिज न्यास मद से सहायता राशि प्रदान होने से परिवारों को इस विपत्ति की घड़ी में बड़ी सहायता होगी।

    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने पत्र में कोरिया कलेक्टर एस. एन. राठौर से मांग करते हुए कहा है कि भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा प्रबंधन मद से अन्यत्र विस्थापित करने के साथ ही जिला खनिज न्यास मद से क्षतिपूर्ति राशि प्रदान सभी प्रभावित परिवारों को प्रदान करने की  व्यवस्था करे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news