रायगढ़

सारंगढ़ में भी चक्काजाम
07-Feb-2021 5:22 PM
सारंगढ़ में भी चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 सारंगढ़, 7 फरवरी।
  केंद्र के तीन काले कृषि कानून के विरोध में शनिवार को देश व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में पूरे देश के राज्यों में कांग्रेस संगठन द्वारा ब्लॉक, जिला, प्रदेश स्तर पर चक्का जाम कर कृषि कानून को वापस लेने दिल्ली में जुटे किसान संगठन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस का 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया गया जो सारंगढ़ में भी कांग्रेसी द्वारा चक्का जाम किया गया जहां स्थानीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिला पंचायत सभापति द्वय अनिका बिनोद भारद्वाज और तुलसी विजय बसंत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय पुरुषोत्तम साहू और सुनीता विष्णु चंद्रा, जिला कांग्रेस महामंत्री संजय दुबे,ब्लॉक उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु चंद्रा,मंडी अध्यक्ष खेमराज पटेल, मंजू मालाकार, राकेश पटेल,राजकमल अग्रवाल, परमानंद पटेल, बिनोद भारद्वाज,युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, चिंतामणि पटेल,शंकर चौहान, नागेश्वर महंत, रमेश खूंटे,लल्लू निषाद एवं ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस,परमानंद डेन्जारे, महिला कांग्रेस,हृस्ढ्ढ,इंटक, सेवादल एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस के सदस्य हजारों संख्या में किसान आंदोलन के चक्का जाम का समर्थन किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news