सूरजपुर

एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प -पैकरा
07-Feb-2021 8:13 PM
 एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प -पैकरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 7 फरवरी। भाजपा जिला सूरजपुर के जिला पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, भूलन सिंह मरावी, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल व मुरली मनोहर सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

आज यहां जिला भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की तरह हैं। सभी एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। आने वाले दो साल चुनौतियों से मुकाबला करने का वक्त है। आज मेरे जन्मदिन पर आपने जो शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की, इसके लिए मै आप सभी का आभारी हूं।

बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता केन्द्रीय बजट की उपलब्धि को जनता के बीच लेकर जाएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में शक्ति केन्द्र पर मनाने का आग्रह किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह मरावी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत ईकाई हैं, हम सबको पार्टी कार्यक्रमो को एकजुटता से संचालित करने जरूरत है। सूरजपुर जिला की पहचान सशक्त संगठन के रूप मे हमेशा होती रही है।

जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल ने जिला बैठक मे पूर्व निर्धारित एजेण्डा की मण्डलवार समीक्षा की। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपे जिम्मेदारी की प्रगति के बारे सभी मंडल अध्यक्ष से पूछताछ कर समय सीमा में प्रपत्रों को जमा करने का आग्रह किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू व अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुरली मनोहर सोनी ने किया। इस अवसर पर लाल संतोष सिंह, महेश्वर पैकरा, पुष्पा सिंह, अनूप सिन्हा, रामू गोस्वामी, श्यामा पाण्डेय, अशोक सिंह, थलेश्वर साहू, संदीप अग्रवाल शशि तिवारी,रामकरण साहू, रामानंद जायसवाल,शिवप्रसाद सिंह, गीता जायसवाल, सत्यनारायण जायसवाल, प्रदीप द्विवेदी, राजेश्वर तिवारी, बसंत कुशवाहा, एजाज़ अहमद, अजय अग्रवाल, राजेश तिवारी, रामेश्वर बैस, मार्तण्ड साहू, देवधन बिझया,आनंद सोनी ,सुभाष राजवाड़े, जगमोहन सिंह, राजेश तिवारी, रामशिरोमण साहू, सुरेन्द्र राजवाड़े, विशंभर यादव, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व गृहमंत्री ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के आज जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने जन्मदिन का केक काटा तथा कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

केन्द्रीय बजट के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा चलाएगी अभियान

भाजपा पूरे प्रदेश में केन्द्रीय बजट की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के लिए अभियान चलाएगी इसके लिए जिला स्तर पर बुद्धिजीवी सम्मेलन, कारोबारियों से परिचर्चा, प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार करेगी।जिला मुख्यालय मे 4 फरवरी से 17 फरवरी के मध्य सांसद व केन्द्रीय मंत्री का द्वारा प्रेस कॉन्फे्रंस किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news