दन्तेवाड़ा

राम मंदिर के लिए घर-घर धन संग्रहण, स्वेच्छा से आर्थिक योगदान दे रहे भक्त
07-Feb-2021 9:02 PM
 राम मंदिर के लिए घर-घर धन संग्रहण, स्वेच्छा से आर्थिक योगदान दे रहे भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 7 फरवरी। अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान के अंतर्गत बचेली नगर में मंदिर समिति की टोली घर-घर जाकर धन संग्रहण कर रही है। इसके लिए रामभक्तों का भरपूर आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

 समिति के लोगों ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे अभियान का उद्देश्य धन संग्रह नहीं, जन संग्रह है। यह तो भगवान को भक्त के आस्थापूर्वक समर्पण का पुनीत अभियान है।

समिति की टोली द्वारा कई जगहों पर भक्तों का तिलक लगाकर आरती के साथ स्वागत भी किया जा रहा है। राम भक्त अपनी स्वेच्छा से आर्थिक योगदान दे रहे हंै।

बड़े बुजुर्गों के अलावा छोटे बच्चे भी अपनी पॉकेट मनी से इस मंदिर निर्माण के लिए सहयोग दे रहे हंै। ज्ञात हो कि 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news