गरियाबंद

कथा सुनने से मन सकारात्मकता की ओर - रूपसिंग
08-Feb-2021 5:01 PM
कथा सुनने से मन सकारात्मकता की ओर - रूपसिंग

सिरकट्टी आश्रम में श्रीराम कथा व मानस महायज्ञ 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 फरवरी।
चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम कुटेना (पांडुका) ब्रह्मलीन श्री श्री 108 संत श्री भुवनेश्वरी शरण व्यास जी महाराज के सूक्ष्म सानिध्य में शिष्य संत श्री गोवर्धन शरण व्यास जी महाराज के सानिध्य में जन कल्याणार्थ एवं विश्व शांति हेतु पांच दिवसीय श्री राम चरित्र मानस महायज्ञ के तीसरे दिन रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में जो भीड़ दिख रही है यह भीड़ राजनीतिक एवं सामाजिक का नहीं है यह प्रभु राम के आशीर्वाद की भीड़ है। क्षेत्र में खुशहाली, सुख समृद्धि, शांति एवं समरसता आती है। कथा का श्रवण करने से विचारों में बदलाव आता है। श्रद्धालु नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर सकारात्मक की ओर बढऩे लगता है। यज्ञ में मंत्रोचार के साथ विश्व कल्याण व समरसता की प्रार्थना के साथ हमें यज्ञ में शामिल होना चाहिए, जिसमें विश्व का कल्याण होता है। 
श्री साहू ने आश्रम में भव्य निर्माणाधीन श्री राम जानकी एवं हनुमान मंदिर निर्माण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में अपने अपने सहयोग के रूप में दान करने की अपील की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news