रायगढ़

हाथरस जाने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के जशपुर भी आना चाहिए- गोमती साय
08-Feb-2021 5:52 PM
 हाथरस जाने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के जशपुर भी आना चाहिए- गोमती साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 फरवरी।
जशपुर जिले के पत्थलगांव में हाल ही में हुए गैंग रेप के मामले को लेकर भाजपा की रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेटियां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हाथरस मामले में पीडि़त परिवार से मिलने जाने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव भी आना चाहिए। यहा उन्हीं की पार्टी की सरकार है।

रविवार को अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान गोमती साय ने चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बेटियां व महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हाल ही में जशपुर के बाद कोरबा जिले में भी रेप के मामले सामने आए है। महिलाओं पर अत्याचार व शोषण के अमले बढ़े है जो कि सरकार की नाकामयाबी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बलात्कार मामले में हाथरस पंहुचने वाली प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ भी आना चाहिए। श्रीमती साय ने कहा कि प्रदेश में खास कर आदिवासी युवतियों के साथ अत्याचार, शोषण,मानव तस्करी के मामले काफी बढ़ रहे है प्रदेश सरकार इस ओर देख ही नहीं रही है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरूपाल भल्ला, निगम की नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, पवन शर्मा, रतींद्र राय व मनीष गांधी भी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news