बीजापुर

कृषि कानून किसानों के हित में नहीं-अजय
09-Feb-2021 7:02 PM
कृषि कानून किसानों के हित में नहीं-अजय

  किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस सचिव पहुंचे भोपालपटनम  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 9 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज किसानों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें ब्लॉक के कई किसान मौजूद हुए। वहीं किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह जिला अध्यक्ष लालू राठौर पहुंचे।

अजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के यह तीन काले कानून किसानों के हित में नहीं है। यह कानून उद्योगपतियों के हित में है  समर्थन मूल्य की बात केंद्र सरकार नहीं कर रही है। मंडियों को खत्म करने का काम कर रही है और भाजपा अडानी और अंबानी के हित में काम कर रही है।

यह आंदोलन पूरी तरह से किसानों का है इसमें कांग्रेस समर्थन कर रही है छत्तीसगढ़ में भी किसान इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि किसानों को अपनी मांग रखने के लिए आतंकवादी और नक्सली कहा जा रहा है। जमीन और रोजगार छीनने का काम भाजपा कर रही है। जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने बताया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है यह किसानों के हित में कभी काम नहीं करती हमारी प्रदेश सरकार किसानों  के हित में लगातार काम कर रही है।  इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सरिता चांपा, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, ब्लॉक काग्रेंस अध्यक्ष रमेश पामभोई,  सुरेंद्र चापा, सुखदेव नाग, सलाकि नागवंशी, कुशाल खान, अन्य काग्रेसी व किसान मौजूद हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news