राजनांदगांव

अभिषेक समर्थक मोनू के हाथ भाजयुमो की कमान
10-Feb-2021 12:07 PM
अभिषेक समर्थक मोनू के हाथ भाजयुमो की कमान

आलोक-भावेश गए प्रदेश बॉडी में, भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठो में रमन की पसंद पर मुहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 फरवरी।
लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो के नई टीम की घोषणा हो गई। भारी राजनीतिक उठापटक के बाद तेजतर्रार युवा नेता मोनू बहादुर के हाथ भाजयुमो की कमान सौंप दी गई है। मोनू बहादुर भाजयुमो में अलग-अलग पदों पर रह चुके है। युवाओं के बीच उनका नाम काफी चर्चित है। बताया जाता है कि उनकी नियुक्ति के आधार के पीछे युवाओं में गहरी पैठ होना भी है। 

युवा मोर्चो की राजनीति में खासा अनुभव होना भी मोनू बहादुर के मनोनयन में एक सशक्त आधार बना। विपक्ष में होने के चलते भाजयुमो को एक दमदार और सक्रिय युवा चेहरे की जरूरत भी है। लिहाजा प्रदेश नेतृत्व ने मोनू बहादुर के नाम पर मुहर लगाई। संगठन ने युवाओं को संगठित करने तथा सत्तारूढ कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी महीनों में होने वाले धरना-प्रदर्शन में भीड़ जुटाने के लिए बहादुर को ही सक्षम मानते जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की है। बताया जाता है कि बहादुर के मनोनयन में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की सिफारिश भी कारगर रही। श्री सिंह ने पार्टी में जोश भरने और सरकार विरोधी कार्यक्रमो में हुंकार भरने के लिए मोनू बहादुर को काबिल माना। हालांकि बहादुर के नाम को लेकर शुरूआत में कुछ अड़चने भी रही। बाद में उन्हें ही बेहतर उम्मीदवार माना गया। बताया जाता है कि पार्टी ने भाजयुमो के बिखरी कडिय़ों को जोडऩे के लिए भी बहादुर पर भार ड़ाला है। भाजपा की तरह भाजयुमों भी कई धड़े में बंटा हुआ है। इधर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल आलोक श्रोती और भावेश बैद को भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। 

बताया जाता है कि दोनों को गुटीय राजनीति के चलते अध्यक्ष नही बनाया गया। दोनों भी इस पद के लिए उपयुक्त चेहरे माने जा रहे थे। इस बीच भाजपा के मोर्चो और प्रकोष्ठो में हुई अब तक की नियुक्तियों में पूर्व सीएम डॉ. रमन ङ्क्षसह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की पंसद का पूरा ख्याल संगठन ने रखा है। जिला भाजपा की सूची में ज्यादातर रमन समर्थकों को पद से नवाजा गया। 

नए महामंत्री सचिन बघेल और दिनेश गांधी की गिनती रमन समर्थकों में होती है। इसके अलावा दूसरे पदों में भी रमन ने अपने करीबियों को जगह दिलाई। महिला मोर्चा की किरण साहू भी रमन के पंसद से अध्यक्ष मनोनीत हुई। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बने भरत वर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरेन्द्र साहू, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिव वर्मा और प्रदेश पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी में मंत्री बने सावन वर्मा भी पूर्व सीएम के समर्थक है। बताया जाता है कि प्रदेश संगठन ने रमन-अभिषेक के सिफारिशों पर ही नियुक्तियां की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news