राजनांदगांव

अभिलाषा में नवीन कार्यकारिणी गठित
10-Feb-2021 4:28 PM
अभिलाषा में नवीन कार्यकारिणी गठित

संतोष सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

राजनांदगांव, 10 फरवरी। शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास राजनांदगांव में गत् दिनों संस्था के संस्थापक सदस्य संतोष कुमार बोद्दुन को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ज्ञात हो कि संस्था अध्यक्ष अब्दुल्ला भाई युसुफ का गत 26 जनवरी को निधन हो गया।  उनके निधन होने पर उनके स्थान पर अध्यक्ष सहित नवीन कार्यकारिणी के गठन के उद्देश्य से 6 फरवरी को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से करने का प्रस्ताव रखा गया। 

संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें संस्था में प्रारंभ से जुडक़र सहयोग कर रहे गौतम पारख एवं डॉॅ. तस्नीम अली को संरक्षक मनोनीत किया गया। अध्यक्ष संस्थापक सदस्य संतोष कुमार बोद्दुन एवं उपाध्यक्ष डॉ. हेमलता मोहबे, महेश खंडेलवाल को सचिव, संयुक्त सचिव आलोक बिदंल एवं भानुमति पिल्ले को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष नीरज बाजपेयी को मनोनीत किया गया। वरिष्ठ सदस्य के रूप में संतोष खंडेलवाल, सुदामा मोटलानी को शामिल किया गया। 

निर्वाचित समस्त पदधिकारियों  को  सदस्यों द्वारा तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी गई। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने कि उपरांत स्व:अब्दुल्ला भाई युसुफ  के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते शोक प्रकट किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news