राजनांदगांव

प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के नवीन भवन का अकबर के हाथों उद्घाटन
10-Feb-2021 5:27 PM
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के  नवीन भवन का अकबर के हाथों उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई पंडरिया, 10 फरवरी।
वन मंडल गंडई परिसर में निर्मित नवीन भवन प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्या. गंडई का लोकार्पण प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के कर कमलों से किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक देवव्रत सिंह ने की।

जानकारी अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहण पालक, अधिकारी एवं प्रबंधक के लिए 9 लाख 65 हजार की लागत से उक्त भवन को बनाया गया है। इस भवन के बनने से तेंदूपत्ता संग्रहण के कार्यों का लेखा जोखा रखने में विभाग को सहायता मिलेगी। यहां लेखा जोखा रखा जाएगा और तेंदूपत्ता से संबंधित समय-समय पर बैठक आयोजित भी किया जा सकेगा। उक्त भवन कुछ माह पूर्व ही बनकर तैयार हो गया था जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा किया गया। 
कल शाम लगभग 8 बजे उनका आगमन गंडई वन मंडल में हुआ, जहाँ आतिशबाजी फूल माला के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात फीता काटकर प्रभारी मंत्री ने भवन का उद्घाटन किया।

इस दौरान वन विभाग के डीएफ ओ संजय यादव, एसडीओ ए के मिश्रा, प्रभारी रेंजर एच एन ठाकुर, डिप्टी रेंजर मुकेश दुबे, एसडीएम लवकेश ध्रुव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता , राजगामी सम्पदा के सदस्य किशन खंडेलवाल , ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, , नीना विनोद ताम्रकर, लाल टरकेश्वर शाह खुशरो,, महेश दास रात्रे , सुरेंद्र जयसवाल, सतीश सिंघानिया, बाके अग्रवाल, नप अध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकर, उपाध्यक्ष जाबिद खान, लियाकत अली खान, दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, सूरज नामदेव, नारायण चसतुर्वेदी, मोती जंघेल, गोविन्द जंघेल, सुनील ठाकुर, राजू ठाकुर, अमित टंडन, कांग्रेसी पार्षद गण, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रूखमणी देवांगन, श्यामा ठाकुर, चुरावन छेदय्या, राम कुमार पटेल, लोकेश जंघेल, भाजपा पार्षदगण, पंचायतों के सरपंच एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news