गरियाबंद

नारी सशक्तिकरण से समाज का सर्वांगीण विकास-गणेश
10-Feb-2021 5:29 PM
 नारी सशक्तिकरण से समाज का सर्वांगीण विकास-गणेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 10 फरवरी।
अखिल भारतीय गोंड समाज सर्कल छुरा आश्रित ग्राम मतेरबहरा में वार्षिक अधिवेशन हुआ, जिसमें 22 गांवों के लोगों की उपस्थिति में पहले छत्रपति बुढ़ादेव की पूजा-अर्चना की।
मुख्य अतिथि  संतन सिंह ठाकुर, अध्यक्षता- सुधेराम ठाकुर (अध्यक्ष- समाज सर्कल छुरा) विशिष्ट अतिथि- गणेश राम फिरण सिंह नेताम, रंजीत ठाकुर, गुलाब सिंह नेताम, दुर्गाराम ठाकुर, रामचंद्र नागेश, रामगोपाल ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कौशल्या ठाकुर, खगेश्वरी, अमेरिका ठाकुर, श्याम बाई नागेश, गुंजा ठाकुर का स्वागत सत्कार किया गया। समाज द्वारा एकलव्य विद्यालय, नवोदय विद्यालय, प्रयास में चयनित हुए बच्चों का सम्मान किया गया। 

रंजीत ठाकुर ने पुरखा के बारे में विशेष बात समाज को बताया। गणेश राम ठाकुर प्रवक्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।  हेम कुमार ठाकुर ने भीमराव अंबेडकर संविधान व पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के संबंध ने विशेष रूप से जल जंगल, नैतिक शिक्षा, परिवारिक संस्कार मोबाइल अपराध, महिला संबंधित क्राइम  के संबंध में प्रकाश डाला। गुलाब सिह ठाकुर (अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ) ने गोत्र वंशावली के बारे में युवा युवती  व समाज को जागरूक किया, संतन ठाकुर, सुधेराम ठाकुर, कौशिल्या ठाकुर ने भी संबोधित किया। 
सर्कल सचिव परसराम सोरी के द्वारा समाज के द्वारा लेखा-जोखा, आय-व्यय की जानकारी समाज को पढक़र बताया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news