राजनांदगांव

राजस्व वसूली के लिए वार्डों में 11 से शिविर
10-Feb-2021 6:04 PM
 राजस्व वसूली के लिए वार्डों में 11 से शिविर

राजनांदगांव, 10 फरवरी। नगर निगम राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बकाया राजस्व वसूली के लिए वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त श्री कौशिक ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि  1 से 13 फरवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौंपा गया है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ-साथ जलकर, समेकितकर, दुकान किराया/लाइसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जाएगी। श्री कौशिक ने बताया कि 8 से 10 फरवरी के पश्चात 11 से 13 फरवरी तक के शेष वार्ड नं. 14 के लिए नेहरू नगर, वार्ड नं. 23, 44 व 45 के लिए सामुदायिक भवन महेश नगर, वार्ड नं. 27 व 28 के लिए भारत माता चौक, वार्ड नं. 29 व 30 के लिए परशुराम भवन मठपारा एवं वार्ड नं. 31 के लिए गणेश मंदिर के पास दुर्गा मंच लखोली में सुबह 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news