राजनांदगांव

नांदगांव शहर कांग्रेस की नई टीम में थोक के भाव में नियुक्तियां
11-Feb-2021 1:40 PM
नांदगांव शहर कांग्रेस की नई टीम में थोक के भाव में नियुक्तियां

दर्जनभर महामंत्री और 29 सचिव-7 उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 फरवरी।
राजनांदगांव शहर कांग्रेस की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बहुप्रतिक्षित नई सूची में थोक के भाव में नियुक्तियां की गई है। राजनीतिक संतुलन बनाए रखने के इरादे से शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने करीब दर्जनभर महामंत्री और सचिव-उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की है। 

बताया जा रहा है कि सियासी गुटबाजी को दृष्टिगत रखकर उक्त नियुक्तियां हुई है। जिसमें महामंत्री पद पर 11 पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है। वहीं 29 सचिव और 7 उपाध्यक्ष पद के साथ संयुक्त महामंत्री पद पर भी कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता शशिकांत अवस्थी, यहया खान, विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, शारदा तिवारी, प्रभा सोनछत्रा, विश्राम साहू को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में विवेक शुक्ला को बनाया गया है। 

वहीं महामंत्री पद पर राजीव कोरियाकोस, नरेश शर्मा, झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, प्रेम रूचंदानी, फिरोज अंसारी, ब्रिजेश श्यामकर, अमित चंद्रवंशी, अनिता बक्सेरिया, हेमंत ओस्तवाल व हनी अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। 
संयुक्त महामंत्री के रूप में  समसुद्दीन सैफी, ईश्वर पटेल, पोषण यादव, आशा शर्मा, मुस्तफा जोया, उमेश साहू, खैरूनिशा, प्रमोद बागड़ी, अब्बास खान, भोला यादव, सुनील रामटेके, ललित मरकाम, घनश्याम वाधवानी, महेन्द्र ठाकुर, मुकेश बागड़े, अशोक अग्रवाल, सुरेन्द्र देवांगन, रूपेश साहू, प्रवीण मेश्राम, मनीष गौतम, मुजीब अहमद, स्वतंत्रदास साहू, तेजराम पटेल, कृष्णकुमार सिंह, गोपी रजक, भोजराज भलावे, भरत सोनी, रज्जू जॉन को शामिल किया गया है। 

इसी तरह सचिव पद का दायित्व जलालुद्दीन निर्वाण, नरेश साहू, विकास गजभिये, रईस अहमद गोरी, मो. इब्राहिम खान, मनीष सिमनकर, शहिदा बेगम, सचिन चौरसिया, नारायण सोनी, संजय साहू, अभय सांखला, सुरेश चौरडिया, राजेश चंदेल, चेतन लालवानी, सुरेन्द्र गजभिये, दुर्गा देवांगन, अनिल ठाकुर, सादिक खान, ईशाक खान, प्रज्ञा गुप्ता, कांति देवांगन, भूपेन्द्र रजक, सरोज प्रधान, सुमित्रा श्रीवास, चंद्रिका राजपूत, विकास अग्रवाल, लीला साहू, विनोद गुप्ता और सूरज शर्मा को दी गई है। इसके अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्य में 12, विशेष आमंत्रित सदस्य में 61 तथा 11 कांग्रेसी नेताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news