गरियाबंद

किसानों के समर्थन में सम्मेलन
11-Feb-2021 5:25 PM
 किसानों के समर्थन में सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 11 फरवरी।
  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के तत्वाधान में स्थानीय विश्राम गृह छुरा में 8 फरवरी को महापंचायत का आयोजन किया गया। 
इस आयोजन के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत के अन्नदाता अपनी खेती, जीवन और आजीविका एवं वर्तमान और भविष्य को बचाए रखने के लिए ऐतिहासिक तौर पर विगत 2 माह से अधिक लंबे समय से नई दिल्ली की विभिन्न सीमाओं के साथ-साथ देश के लगभग सभी राज्यों में केंद्र की मोदी सरकार से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत मोदी सरकार अपने मु_ी भर पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इन काले कानूनों को लागू करने और पारित करने के बाद से कांग्रेस पार्टी हमारे अन्नदतों के लिए लड़ाई लडऩे में सबसे आगे रही है। किसान संगठनों के अनुसार अब तक 155 किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने जाने गंवाई है। उक्त मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तर पर किसान सम्मेलन पदयात्रा आयोजित का निर्णय लिया गया। इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा द्वारा विगत कई दिनों से संघर्षरत शहीद अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और अन्नदाता के समर्थन में एक दिवसीय सम्मेलन एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। 

सभा को मुख्य रूप सेवादल जिलाध्यक्ष सुघघर मल आड़े, अवध राम साहू  पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, प्रहलाद यदु जनपद सदस्य, अब्दुल समद खान रिजवी जिला उपाध्यक्ष, किसान नेता मन्नूलाल चौहान, जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू, जिला महामंत्री मक्खू दीक्षित ने संबोधित किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ,नगर पंचायत एल्डरमैन छन्नूलाल सिन्हा को श्रद्धांजलि दिया गया। सभा का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता भावसिंह साहू जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भाव सिंह साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मक्खू दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अब्दुल समद खान रिजवी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महिला अध्यक्ष राजकुमारी सोनी, आदिवासी परियोजना मंडल सलाहकार के जिलाध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा ध्रुव, सपना कंसारी, हरीश यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष सुघघरमल आड़े, अवध राम साहू, चित्र सेन डडसेना, सलीम मेमन, प्रताप सिंह ठाकुर, ललित कुमार, दिलीप बघेल, मंगलू राम, सुधु राम सिन्हा,राकेश कुमार ध्रुव, प्रेम सिंह ठाकुर, राम सिंह नायक, तिलकराम यादव, मनहरण साहू, धन साय निषाद, चैतराम ध्रुव, जय राम जगत, जगत राम साहू, प्रहलाद यादव, अजेंद्र कमार, सुल्तान खान,नरोत्तम ठाकुर, किशन लाल सिन्हा, संतु राम यादव, धनेश ध्रुव, समारू राम कोसले, गौकरण  धृतलहरे, पितांबर, दयाराम नायक, नरेंद्र कुमार सिन्हा, हितेश कुमार ध्रुव, मन्नू लाल चौहान, गौकरण मरकाम, नरेंद्र कुमार बया, कुलेश्वर ध्रुव, संतोष कुमार यादव, रणजीत सिंह ठाकुर, संतोष तारक, रामकृष्ण यादव, आदि सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों , सदस्य सहित ब्लॉक, जोन, सेक्टर, बूथ के सदस्यों के साथ साथ किसान लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news