बालोद

आदित्य बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष
11-Feb-2021 9:49 PM
आदित्य बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 10 फरवरी।
प्रदेश युवा मोर्चा की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद से बालोद जिले के युवाओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है आदित्य सिंह पिपरे को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। आदित्य पिपरे जनपद सदस्य हैं और इससे पहले युवा मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर कार्य किए। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण सक्रिय युवा नेताओं को भी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार की सहमति एवं अनुशंसा से जिले के युवा चेहरों को प्रदेश एवं जिले में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसमें से आदित्य सिंह पीपरे को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पूर्व भाजयुमो जिला महामंत्री नरेश साहू वरिष्ठ युवा नेता एवं जिला भाजपा प्रचार प्रसार प्रभारी राजीव शर्मा  तथा शशिकांत निषाद को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद की जिम्मेदारी मिली है इसके साथ ही दानवीर साहू , सौरव लुनिया एवं रोमी साहू को प्रदेश टीम के विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा जिला के वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारियों ने कहा किसभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से इनके नेतृत्व में नई ऊर्जा के साथ युवा मोर्चा की टीम कार्य करेगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news