बालोद

भाजपाईयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
11-Feb-2021 9:52 PM
भाजपाईयों ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  11 फरवरी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शहर मंडल ने मनाई। सर्वप्रथम आज जवाहरपारा में मंडल के सदस्यों द्वारा व वार्डवासियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया फिर सभी ने एक साथ दीनदयाल जी उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शहर के प्रमुख नेता मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर कमलेश सोनी व अमित चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक थे और जिन्होंने अपना सारा जीवन इस देश के लिए समर्पित किया। 

वह चाहते थे सरकार की कोई भी योजनाएं हो कोई भी लाभ वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। अंत में बच्चों और वार्ड वासियों को बिस्किट चॉकलेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी व आभार मंडल महामंत्री संतोष कौशिक ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल पंपलिया,प्राची लालवानी,सरोजिनी साहू,मोहन कलिहारी,रमेश मालेकर, सुरेंद्र सारथी, रुपेश सोनकर, विक्रम लालवानी, डोम इंद्र साहू, वीरेंद्र निर्मलकर, विश्वा राम, विनोद समेटकर, सुनील कुमार, ईश्वरी साहू, ममता साहू, जानकीबाई, मानकुंवर बाई, चुनेश साहू, सोमन बघेल, घुरदा बघेल, रतन बाई, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी और बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news