गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 फरवरी। नवनियुक्त प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर को किसान मोर्चा के रायपुर संभाग के प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के अनुशंसा पर हुई। श्रीचंद्राकर ने कहाकि पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसमे पुरे ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे किसानों के बीच जाकर उनके साथ मिलकर कार्य करूँगा। श्री चंद्राकर को किसान मोर्चा मे विशेष आमंत्रित सदस्य योगेंद्र कंसारी, जनपद सदस्य पिपरौद कमलनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजपा नेता अखिलेश ठाकुर, अनिल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य तनु मिश्रा, साधना सौरज, महामंत्री मनीष देवांगन, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।