दन्तेवाड़ा

कमलेश अध्यक्ष, नंदकिशोर-राधिका उपाध्यक्ष
11-Feb-2021 11:28 PM
कमलेश अध्यक्ष, नंदकिशोर-राधिका उपाध्यक्ष

बचेली, 11 फरवरी। तहसील साहू समाज बचेली में बुधवार को पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें कमलेश साहू को तहसील साहू समाज बचेली का अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू व महिला वर्ग से राधिका साहू को चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्षों के  लिए होगा।

 जिला साहू संघ दंतेवाड़ा से आए निर्वाचन अधिकारियों इतवारी राम साहू, नरेंद्र साहू , निरंजन साहू , पुहुप राम एवं शत्रुघन साहू  द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। अन्य पदों पर नियुक्ति नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा  किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के पहले  सचिव भूपेंद्र साहू द्वारा विगत तीन वर्षों के आय-व्यय की जानकारी दी  गई  तथा निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद  साहू द्वारा अपने कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत  किया गया।  इस अवसर  पर तहसील साहू समाज बचेली के संरक्षक संतोष साहू ,पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू , सचिव भूपेंद्र कुमार साहू ,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बीना  साहू, सचिव शीला साहू ,कोषाध्यक्ष इंद्रजीत हिरवानी, कार्यालय सचिव दिनेश  कुमार साहू वरिष्ठ सदस्य एच.एल साहू , उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news