राजनांदगांव

बीजापुर के दो नक्सली गढ़चिरौली में गिरफ्तार
12-Feb-2021 1:02 PM
बीजापुर के दो नक्सली गढ़चिरौली में गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
गढ़चिरौली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर के दो नक्सलियों को अपने सरहदी जंगल में गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली मूलत: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के रहने वाले हैं। जिसमें एक पुराना कैडर है। वहीं दूसरा करीब तीन साल पहले ही नक्सलियों के साथ सक्रिय हुआ। 

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली के अहेरी पुलिस डिवीजन में सी-60 और एंटी नक्सल फोर्स की संयुक्त टुकड़ी नक्सल अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग कर रही थी। उस दौरान पुलिस ने मदनया उर्फ सूर्या सोमाया तलांडी 38 वर्ष और मंगलू वंजा कुडियामी 20 वर्ष को जंगल में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मदनया 2005 से नक्सली बना। वह अलग-अलग दलमों में काम कर चुका है। उस पर छत्तीसगढ़ और गढ़चिरौली में हुए हिंसक नक्सल घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। 2019 में साली उप पुलिस स्टेशन के कुर्ताघाट मुठभेड़ में भी वह शामिल था। इसी तरह 2018 को मंगलू वंजा कुडियामी नक्सल दलम में शामिल हुआ। वह भी 2019 के कुर्ताघाट इन्काउंटर में शामिल था। बताया जाता है कि दोनों को पुलिस ने  जंगल में उस वक्त गिरफ्तार किया, जब फोर्स को देखकर वह भागने लगे। मंगलू कुडियामी बीजापुर के ईरपागुड़ा और मदनया ऐडापल्ली का रहने वाला है। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने 'छत्तीसगढ़’ से कहा कि दोनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर गढ़चिरौली एसपी अंकित गोयल ने भी गिरफ्तार कर नक्सलियों को जेल भेजने की पुष्टि की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news