गरियाबंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि
12-Feb-2021 5:00 PM
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 12 फरवरी।
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। 

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था, जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारत की एक ऐसी हस्ती थी, जिन्होंने अपने कार्यों एवं विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। ये पेशे से एक महान राजनेता थे, जो भारतीय जन संघ नामक बड़ी पार्टी के अध्यक्ष थे। इसे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद लोकतंत्र को अलग परिभाषा देते हुए देश के निर्माण के लिए कई कार्य किये, जिससे वे आज भी स्मरणीय है। 

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश ठाकुर ने कियाएवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने किया। कार्यक्रम में अशोक गंगवाल, नपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल, नवल साहू, परदेशीराम साहू, अशोक नागवानी, मनीष चौधरी, प्रेमलाल साहू, अजीत चौधरी, दुकालू चक्रधारी, मनीषा साखरे, बॉबी चावला, संतोषी कंसारी, तुकाराम साहू, हर्षा कंसारी, किरण सोनी, हितेश मंडई, अनुज राजपूत, कमलेश कहार, कैलाश देवांगन, भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू, संतु कंसारी, किशन साहू, किशोर सचदेव, ईश्वरी देवागन, वीरेंद्र साहू, जीतू बयां, प्रीतेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

पं. दीनदयाल को किया याद 
अभनपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं समर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम में अभनपुर मंडल से भाजपा प्रदेश व जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारधाराओं को व्यक्त करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा हृदयराम साहू, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा संगीता शर्मा, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के पदाधिकारीगण अध्यक्ष अभिनेष कश्यप, महामंत्री श्याम नारंग, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, उपाध्यक्ष नंदनी साहू, मंत्री उत्पल साहू, प्रचार प्रसार मंत्री सुनील प्रसाद, सहप्रचार प्रसार मंत्री इंद्रकुमार साहू, सोशल मीडिया सहप्रभारी वरुण राठी, जिलाकार्य समिति सदस्य किशोर शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं जनपद सदस्य राजेश साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य आनंदराम साहू, भाजयुमो रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष संचित तिवारी, अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री भारत बैस, मंत्री कमलेश साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू, संतराम साहू, जिनेश्वरी धु्रव, पार्षद अभनपुर राजा राय, लौटन गिलहरे, भारती शिंदे, छबि महिलांग, रामकृष्ण बैस, रवि बघेल, वीरेंद्र साहू, रोमी चावला, सुरेश वर्मा, युवा मोर्चा से फनेन्द्र वर्मा, सागर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news