राजनांदगांव

बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक समस्या-द्विवेदी
12-Feb-2021 5:23 PM
बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण वैश्विक समस्या-द्विवेदी

राजनांदगांव, 12 फरवरी। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के प्रमुख निर्देशन में विषयक छात्राओं के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण एवं निवारण जैसे समसामयिक विषय पर व्याख्यान देते विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि दैनिक कार्यक्रम में बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग से प्लास्टिक प्रदूषण को खतरनाक सीमा तक बढ़ा दिया है। प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से विघटित नहीं हो पाता है और दीर्घ अवधि तक नष्ट नहीं होने के कारण पर्यावरण और प्रकृति को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचा रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक समस्या बन गई है। प्रतिवर्ष अरबों की संख्या में प्लास्टिक थैलियों, बोतलें, पैकिंग सामग्री फेंक दी जाती है। जिससे असंख्य जीव जंतुओं को गंभीर बीमारीयां हो जाती है और वे मर जाते हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news