बस्तर

शिक्षा विभाग ने विभागीय अधिकारियों को जारी किया पदोन्नति देने आदेश
12-Feb-2021 8:52 PM
शिक्षा विभाग ने विभागीय अधिकारियों को जारी किया पदोन्नति देने आदेश

जगदलपुर, 12 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने सभी शिक्षकों का आभार माना है, जिन्होंने नियाय पाती अभियान में हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा को व्यक्तिगत पोस्टकार्ड लिखा था। फेडरेशन ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने संबंधी जारी हुए आदेश का श्रेय शिक्षकों की एकजुटता को दिया है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति एवं सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान के दो सूत्रीय मांग पर  छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर नियाय पाती अभियान के प्रथम चरण में 20 से 31 दिसंबर 20 तक प्रदेश के शिक्षकों ने हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा को लिखा था। दूसरे चरण में  9 सितंबर 20 को राज्य के 28 जिलों में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया था। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला के राज्यव्यापी दौरे के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पुन: स्मरण ज्ञापन दिया था। जिसके समाचार का प्रकाशन सभी प्रमुख अखबारों में हुआ था।

     फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जगदलपुर जिला अध्यक्ष आरडी तिवारी, सचिव सीएम पाण्डेय, संभाग महामंत्री रविन्द्र विश्वास एवं प्रवक्ता विदुशेखर झा ने नियाय पाती अभियान में भागीदार रहे शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा को पदोन्नति पर न्यायोचित निर्णय लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news