गरियाबंद

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पूर्व सीएम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
14-Feb-2021 4:36 PM
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने पूर्व सीएम से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 फरवरी।
भाजपा युवा मोर्चा रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संचित तिवारी मनोनीत होने के बाद भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप के नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू एवं अशोक बजाज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस भ्रष्टाचारी सरकार की सिर्फ ढ़ाई साल बची है। कांग्रेस सरकार में युवाओ के साथ हो रहे लगातार अन्याय से पूरा प्रदेश अवगत है। चाहे वो पीएससी भ्रष्टाचारी का मामला हो या पुलिस भर्ती का। अभी से सभी कार्यकर्ता को कमर कसनी पड़ेगी और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेकना होगा।

इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष संचित तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा विधानसभा मंडल अध्यक्ष रोबिन साहू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री फणेन्द्र भूषण वर्मा, सुशील जलक्षत्री, भूपेंद्र सोनी, राजा राय, भाजयुमो प्रचार प्रसार प्रमुख मलकीत गुलाटी, मंडल अध्यक्ष धरसीवा एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, संजय साहू सुनील शर्मा, रितेश साहू, श्रेणिक जैन, दीपक तिवारी, आशीष सोनकर, नागेंद्र वर्मा, तुषार भार्गव, कमल साहू, जनक खंडेलवाल, ज्ञानप्रसाद चंद्राकर, गोयल भट्ट, प्रियंक सोनी, अलोक वर्मा, दीपक वर्मा, मारुती नंदन वर्मा, प्रकाश साहू, अनिल यादव, मदन साहू, अविनाश तिवारी, अनुज राजपूत, हेमन्त साहू, झड़ी पटेल, देवनारायण साहू, तुलाराम साहू, विक्की साहू, सूरज साहू, टीनुकान्त वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news