कवर्धा

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, किया रिचार्ज
15-Feb-2021 5:07 PM
कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, किया रिचार्ज

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 15 फरवरी।
विकासखंड के दूरस्थ वनांचल के तरेगांव जंगल के विश्राम गृह में रायपुर से आए प्रभारी  हफीज खान , बैगा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पुसूराम बैगा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम जनपद सदस्य राजेश मरावी एल्डरमैन  आदि की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

परिचय के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में बड़े भैया हफीज खान मुखीराम  पुसू राम दीपक मागरे आदि ने अपने संबोधन में पार्टी व संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए नए कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात कहीं। 

उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को समझाते हुए बताया कि वे पिछले कांग्रेस सरकार के समय की उपलब्धियों के अलावा यूपीए सरकार की उपलब्धियों को भी घर-घर जाकर लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस सरकार के समय मे बहुत कम समय के कार्यकाल के बाद भी मोहम्मद अकबर के पुराने कार्यक्षेत्र वीरेंद्र नगर में शक्कर कारखाना ने जिले में विकास की नई परिभाषा गढ़ दी थी। 

उन्होंने शक्कर कारखाना को जिले की विकास की नींव बताते हुए कहा कि कांग्रेस के 3 साल के कम समय में भी मंत्री मोहम्मद अकबर के उल्लेखनीय प्रयास से अनेक कार्य किए गए थे, जिनमें शक्कर कारखाना सशक्त उदाहरण है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के इन 15 सालों में जिले में कोई भी उल्लेखनीय कार्य  नहीं होने की बात को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियों के अलावा वर्तमान सरकार के कार्यों को भी घर-घर तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही कार्यक्रम में दोनों सेक्टरों के 50 से अधिक गांव के कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिनमें सरपंच दलदली हीरामणि यादव सरपंच पूर्व सरपंच प्रशांत यादव, ओमप्रकाश सिंह प्रेम यादव  आसाराम लक्ष्मण, रोहित यादव मोतीराम वैशाख सोनवानी बुद्धू कोठारी सुधु राम यादव फरियाद खान बुधारी राम तुलसी राम सहित सभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए दलदली में पानी गाड़ाघाट  देवगांव तक सडक़ निर्माण व अन्य रोजगार गारंटी के कार्य व पटवारियों के संबंध में शिकायतें की गई। क ार्यकर्ताओं की मांगों पर श्री खान मुखीराम व पुशुराम द्वारा उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में तरेगांव दलदली सेक्टरों के बूथ प्रभारियों सेक्टर कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news