बलौदा बाजार

राजेश्री महन्त ने ओडिशा के गौशालाओं का किया निरीक्षण
15-Feb-2021 7:03 PM
 राजेश्री महन्त ने ओडिशा के गौशालाओं का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

शिवरीनारायण, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने उड़ीसा प्रवास के दौरान उड़ीसा राज्य में संचालित विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया एवं गौ माता के संरक्षण, संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गंभीर विचार विमर्श की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त महाराज ने अपने चार दिवसीय उड़ीसा प्रवास के दौरान उड़ीसा में संचालित श्री जगन्नाथ पुरी गौशाला मार्ण्कडेश्वर शाही पुरी उड़ीसा, वरल वालुंकेश्वर देव चैरिटेबल ट्रस्ट वड़ कंजिया साक्षी गोपाल पुरी में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया एवं वहां पर गौ माताओं की संरक्षण, संवर्धन के दिशा में किए जा रहे कार्यों के संदर्भ में जानकारियां हासिल की।

 उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दोनों राज्य के बीच गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर काफी समानता व्याप्त है, लेकिन इस क्षेत्र में अभी और बहुत कुछ कार्य करने की आवश्यकता है। उड़ीसा के गौशाला संचालकों को उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में गौमाता से प्राप्त वस्तु से निर्मित होने वाले वर्मी खाद, केंचुआ पालन, गमला निर्माण, मूर्तियों के निर्माण, दीपक निर्माण तथा गोबर के अनेक औद्योगिक उपयोग के बारे में जानकारियां प्रदान की वहां के गौशाला संचालकों को

उन्होंने छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि दोनों राज्य के बीच आपसी समन्वय से इस दिशा में और भी बहुत से कार्य किए जा सकते हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर अपनी नियुक्ति के केवल चार महीने के अंतराल में छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्राय: सभी गौशालाओं का न केवल निरीक्षण पूर्ण किया है। अपितु अनेक स्थानों सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक लेकर गौ पालन कार्य को गति प्रदान की है, इसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।

राजेश्री महन्त महाराज के साथ उड़ीसा प्रवास में आचार्य कृष्ण बल्लभ शर्मा, मुख्तियार सुखराम दास, राम तीरथ दास, विशेष सुरक्षा अधिकारी पांडे वाहन चालक अशोक साहू विशेष रुप से उपस्थित हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त महाराज जगन्नाथपुरी में स्थानीय सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news