राजनांदगांव

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु
15-Feb-2021 7:39 PM
 कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु

अंबागढ़ चौकी, 15 फरवरी। नगर के वार्ड 2 में श्रीमद् भागवत यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रथम दिवस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ वेदी पूजा, कलश यात्रा, गौरी गणेश पूजन व गौकरण कथा से हुई।

गुरुवार को मां गायत्री शक्तिपीठ से कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर भ्रमण पश्चात कथा स्थल में समाप्त हुई। कथा वाचक दुर्ग के पं. विक्रांत महाराज ने प्रथम दिवस धर्मपे्रमियों को गौकरण कथा सुनायी। नगर के समाजसेवी संजय लाटा एवं उनकी माता मैनादेवी लाटा द्वारा आयोजित ज्ञान यज्ञ सप्ताह 19 फरवरी तक जारी रहेगा। आयोजनकर्ता ने नगर के धर्मप्रमियो से कथा का आनंद उठाने की अपील की है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से हरि इच्छा तक जारी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news