राजनांदगांव

नांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम में सुदेश, अंजुम, रमेश उपाध्यक्ष, रईस संयुक्त महामंत्री व विमल सचिव नियुक्त
15-Feb-2021 7:50 PM
नांदगांव जिला ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम में सुदेश, अंजुम, रमेश उपाध्यक्ष, रईस संयुक्त महामंत्री व विमल सचिव नियुक्त

जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने की जंबो कार्यकारिणी जारी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 15 फरवरी।
राजनंादगांव ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। सोमवार को जिलाध्यक्ष पदम कोठारी ने जंबो कार्यकारिणी की घोषणा करते उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर वरिष्ठ नेताओं की नियुक्ति की है। वहीं संयुक्त महामंत्री और सचिव पद में भी थोक के भाव में नियुक्ति कर दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता अंजुम अल्वी समेत पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, रमेश जैन को नियुक्त किया गया है। अल्वी करीब 20 वर्ष से उपाध्यक्ष पद पर लगातार मनोनीत हो रहे हैं। वहीं पहली बार सुदेश देशमुख उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। रमेश जैन पूर्व में महामंत्री रहे हैं। उन्हें अब उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का भार मोतीलाल साहू को दिया गया है। संयुक्त महासचिव पद पर रईस अहमद शकील समेत 40 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा के पश्चात कोठारी ने अपनी टीम का ऐलान किया है। नई सूची में कुल 9 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 9 कार्य समिति सदस्य, 40 संयुक्त महासचिव के अलावा 41 सचिव बनाए गए हैं। सोमवार को जारी नई सूची में पुराने नेताओं को एक तरह से दोबारा संगठन में लिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news