राजनांदगांव

भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बस्तर प्रभारी बने पवन
16-Feb-2021 2:09 PM
भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के बस्तर प्रभारी बने पवन

18-25 फरवरी तक जिलेवार लेंगे बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में हालिया हुई नियुक्तियों के बाद संभागवार सांगठनिक दृष्टिकोण से नए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम को बस्तर संभाग का मुख्य प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए टीकम टांडिया की भी नियुक्ति की गई है। 

बताया गया है कि बस्तर के सातों जिलों में अनुसूचित जाति वर्ग के योजनाओं और उन्हें पार्टी से जोडऩे मेश्राम को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर मेश्राम को प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य अंत्यावसायी वित्त विकास के सदस्य रहे श्री मेश्राम भाजपा में लगातार सक्रिय हैं। वह सांगठनिक गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल रहे हैं। 

बस्तर प्रभारी नियुक्त होने के बाद 18 फरवरी से 25 फरवरी तक वह जिलेवार दौरा करेंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के हितों में केंद्र और भाजपा की नीतियों को लेकर वह संगठन से अजा वर्ग को जोडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। बस्तर प्रभारी नियुक्त होने पर उन्हें राजनांदगांव जिले में पार्टी के वरिष्ठ और प्रमुख पदाधिकारियों ने मेश्राम को बधाई दी है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news