गरियाबंद

त्रिवेणी में लक्ष्मण झूला भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि- अशोक
16-Feb-2021 3:35 PM
त्रिवेणी में लक्ष्मण झूला भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि- अशोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 फरवरी।
जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिवेणी संगम में निर्माणाधीन लक्ष्मण झूले का अवलोकन करने पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसे जल्दी-जल्दी जनता के लिए खोला जाना उचित होगा, अंचल की जनता बेसब्री से इस लक्ष्मण झूला के पूर्ण होने का इंतजार कर रही है, यह झूला वास्तव में बहुत ही विशाल एवं आकर्षक है तथा बरसात के मौसम में लोगों के लिए बहुत वरदान सिद्ध होगा। श्री बजाज ने कहा कि भाजपा सरकार की यह उपलब्धि है जिसे लोग सदियों तक याद रखेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए साधुवाद दिया। 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,  मयाराम साहू, परदेशीराम साहू,  नवल साहू, रुपेन्द्र चंद्राकर, मनीष देवांगन, किशन साहू, मुकुंद मेश्राम,  हितेश मंडई, अप्पू सोनकर, हेमू येादव सहित कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news