रायगढ़

आकृति व हर्ष को जनचौपाल में मिली कान की मशीन, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
16-Feb-2021 4:03 PM
आकृति व हर्ष को जनचौपाल में मिली कान की मशीन, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 16 फरवरी।
कलेक्टर  भीम सिंह ने जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। जन चौपाल में नाचनपाली की आकृति कोसले तथा तालदेवरी के हर्ष अजय अपने पालकों के साथ पहुंचे थे। पालकों ने बताया कि बच्चे श्रवण बाधित है, जिससे उन्हें सुनने में दिक्कत होती है। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर तत्काल बच्चों के लिये श्रवण यंत्र उपलब्ध करवाया गया। जिसे उन्होंने पालकों को सौंपा।

ग्राम डूमरमुड़ा के बिजेन्द्र कुमार चन्द्रा भी जनचौपाल में पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी द्वारा बिना बताये नौकरी से निकाले जाने के संबंध में शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि वे हाईस्किल वर्कर के रूप में श्याम इस्पात प्रा.लि.कंपनी में जुलाई 2009 से एक कांट्रेक्टर के माध्यम से कार्यरत थे। कंपनी ने 01 नवम्बर 2019 को बिना किसी पूर्व सूचना के काम से निकाल दिया। कंपनी ने उनके भविष्य निधि तथा ग्रेच्युटी का निराकरण अब तक नहीं किया है। जिसके निराकरण हेतु उन्होंने श्रम कार्यालय में आवेदन दिया हुआ है। श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा कंपनी को समक्ष में प्रस्तुत होकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। किन्तु आज पर्यन्त इस पर कंपनी द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण में तत्काल यथोचित कार्यवाही की जाये। कलेक्टर श्री सिंह से मिलने तमनार के कृषक संजय बेहरा भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल बेहरा वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्ययनरत है। उसकी पढ़ाई जारी रखने के लिए उसे ऋण की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि संजय बेहरा को तत्काल उनके पुत्र की शिक्षा के लिए ऋण दिलवाया जाए।  

100 किलो घटाया वजन, कलेक्टर ने कहा बनाएंगे फिट इंडिया के लिए रायगढ़ का ब्रांड अम्बेसेडर
शहर के कौहाकुंडा क्षेत्र के शेखर मालाकार रोजगार के संबंध में लोन के मांग के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं, इसके साथ इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान भी चलाते हैं। अपने दुकान के विस्तार के लिए उन्हें राशि की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री सिंह ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि जल्द आवेदक का लोन प्रकरण स्वीकृत करवाएं।

चर्चा के दौरान शेखर ने बताया कि पहले उनका वजन 190 किलो हुआ करता था लेकिन उन्होंने नियमित व्यायाम के साथ सही खान-पान के बूते 100 किलो वजन घटा लिया है। कलेक्टर श्री सिंह ने शेखर की इस उपलब्धि के लिए उनकी तारीफ  करते हुए कहा कि यह बहुत ही प्रेरणादायक है। उन्होंने शेखर को फिट इंडिया मोमेंट रायगढ़ का ब्रांड अम्बेसेडर बनाने की बात भी कही। शेखर ने बताया कि वे अपने वार्ड में साफ.-सफाई को लेकर निरंतर कार्य करते रहते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने उनके इस जज्बे को सराहा तथा आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए कहा।

आज जनचौपाल में राजस्व, श्रम, राशन कार्ड निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर लोग अपनी समस्यायें रखने जनचौपाल में पहुंचे थे। कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले का त्वरित निराकरण करते हुये की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये।
आज जनचौपाल में राजस्व, श्रम, राशन कार्ड निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर लोग अपनी समस्यायें रखने जनचौपाल में पहुंचे थे। कलेक्टर श्री सिंह ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले का त्वरित निराकरण करते हुये की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news