बलौदा बाजार

गंगाजल दिव्य कलश यात्रा
16-Feb-2021 5:22 PM
गंगाजल दिव्य कलश यात्रा

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुगण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 16 फरवरी।
अखिल विश्व गायत्री परिवार भटगांव परिक्षेत्र के श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में युवा मंडल एवं महिला मंडल के नेतृत्व में भव्य गंगा जल दिव्य कलश यात्रा 15 फरवरी को महिलाओं एवं  कन्याओं द्वारा निकाली गई। जिसमें दिव्य गंगाजल कलश के साथ गंगा मैया और मां गायत्री की भव्य झांकी भी निकाली गई।

नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को अपने घरों में गंगाजल एवं देव स्थापना के लिए प्रेरित करते हुए अपने घर परिवार को संस्कारित करने का आह्वान किया। 
दिव्य कलश यात्रा प्रज्ञा पीठ से प्रारम्भ होकर साईं मंदिर चौक, शीतला चौक, रंग मंदिर , ब्राह्मण पारा, मौली माता चौक, कदंब चौक, प्रगति नगर चौक, हाथीथान चौक, राजापारा, देवांगन मोहल्ला से बस स्टैंड होते हुए प्रज्ञा पीठ कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नगर के चौक चौराहों एवं मोहल्ले में मैया गंगा, मा गायत्री , सरस्वती मैया एवं दिव्य गंगाजल कलश का आरती एवम् पूजा अर्चना कर श्रद्धालु महिलाओं ने स्वागत किया।

कीर्तन मंडली, बाजे गाजे, झांकी के साथ हर हर गंगे - घर-घर गंगे, आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार के नारे पूरे नगर में गूंज उठा। भव्य गंगाजल कलश यात्रा कार्यक्रम में गायत्री परिवार के भटगांव परिक्षेत्र के सदस्य, युवा मंडल सदस्य, महिला मंडल सदस्य, वरिष्ठ पारिजन, कीर्तन मंडली, मौली माता महिला स्व सहायता समूह के सदस्य, माँ गायत्री महिला स्व सहायता समूह वार्ड 2 के सदस्य, साईं मंदिर सेवा समिति के सदस्य, कीर्तन मंडली, रामायण मंडली, पटेल युवा संघ के सदस्य, पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधी गण, पुलिस विभाग ंइत्यादि सहित नगर के श्रद्धालु गण का कलश यात्रा में सहयोग प्रदान किए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news