जशपुर

नान अध्यक्ष पहुंचे पत्थलगांव, कहा विपक्ष को मुहंतोड़ जवाब देने की जरूरत
16-Feb-2021 6:48 PM
 नान अध्यक्ष पहुंचे पत्थलगांव, कहा विपक्ष  को मुहंतोड़ जवाब देने की जरूरत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 16 फरवरी। मंगलवार को प्रथम बार छग नान के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल पत्थलगांव पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की।

इस मौके पर राम गोपाल अग्रवाल ने कहा कि प्रति जिला मुख्यालय में राजीव गांधी भवन का निर्माण होना है। ऐसा देश का पहला प्रदेश होगा, जहां के मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में भवन निर्माण करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भूपेश बघेल की सरकार ने राज्य में जनमानस के लिए कई कार्य किये है।

सरकार की जनहितकार्यों को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मुखरता के साथ प्रसारित करने की आवश्यकता है। विपक्ष को मुहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। जब हम विपक्ष में थे तब जिस मुखरता के साथ कार्यकर्ता पार्टी हित में संघर्ष किये वही गति एवं धार आज भी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद भी कार्यकर्ताओं की धार बरकरार रहनी चाहिए साथ ही संगठनात्मक विस्तार की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा की तैयारी शुरू कर दी है। हमे भी अभी से जुट जाना चाहिये, उन्होंने कहा कि  सभी जिला कांग्रेस भवन सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से निर्माण होगा,

मिलिंग के बाद सभी गोदाम भर जाने की स्थिति में क्षेत्र में गोदाम की कमी न हो इसलिए किराये पर गोदाम लेने हेतु एसडब्लूसी के अधिकारियों को निर्दर्श दिए। पत्थलगांव नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित अधिकांश सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में भारी अनियमितता को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नान अध्यक्ष के समक्ष शिकायत की। जिस पर नान अध्यक्ष ने तत्काल ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव को सभी विवादित दुकानोंं को हटाने के लिखित शिकायत कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रेषित करने के निर्देश दिए एवं स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जि.प. सदस्य आरती सिंग, माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूनम चंद पैंकरा ब्लॉक कांग्रेस कोतबा अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जिप सदस्य बुधियारीन सोनी, सुरेश अग्रवाल, ललित शर्मा, अतुल त्रिपाठी, रवि जायसवाल, हंसराज अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, मोहनीश साहू, अंकित शर्मा , मुड़ापारा के सरपंच सुरेंद्र तिर्की, इंजको के सरपंच श्रवण सिंग एसडीएम योगेंद्र श्रीवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news