गरियाबंद

दयालु बने धमतरी भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
16-Feb-2021 9:08 PM
दयालु बने धमतरी भाजपा जिला मोर्चा प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नवापारा राजिम, 16 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने मोर्चा के जिला प्रभारियों सहित संभाग प्रभारियों की ऐलान किया गया है।

 इस अवसर पर नवापारा नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दयालु राम गाड़ा को धमतरी जिला मोर्चा प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है तथा उच्च शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए दयालु राम गाड़ा को बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news