राजनांदगांव

रमन के समक्ष लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु का भाजपा प्रवेश
17-Feb-2021 4:42 PM
 रमन के समक्ष लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सुधांशु का भाजपा प्रवेश

मोनू के नेतृत्व में रूवातला के युवा भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 फरवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष विधि महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु जोशी ने भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

कांग्रेस छोडऩे के पश्चात जोशी ने कांग्रेस की कथनी और करनी को देखकर भाजपा में अपना विश्वास जताया। कांग्रेस के लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे जोशी ने भाजपा को बेहतर एक विश्वसनीय विकास पार्टी बताया। 
उधर जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में ग्राम रूवातला के युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। जिसमें मनीष वर्मा, अश्वनी वर्मा, जिवरा खान, गोलू वर्मा, उपेंद्र वर्मा, जग्गू वर्मा, खिलेश भारती, भीखम वर्मा, शैलेश नेताम, हानेश्वर सिन्हा, नकुल मंडावी, करण वर्मा, भानु प्रताप यादव, अजीत वैष्णव, वासु श्रीवास व हुमेमेश्वर वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लीलाराम भोजवानी, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, तरुण लहरवानी, मूलचंद भंसाली, रघुवीर वाधवा, मणिभास्कर गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी कमल सोनी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news