राजनांदगांव

जिले में 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय
18-Feb-2021 3:58 PM
जिले में 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय

शिक्षक का चयन साक्षात्कार के माध्यम से

राजनांदगांव, 18 फरवरी। जिले के 5 विकासखंड  में 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम की शालाएं संचालित की जानी है। शा.उ.मा. शाला छुरिया, शा.बालक उ.मा.शाला डोंगरगढ़, शा.क.उ.मा. शाला डोंगरगांव, शा.उ. माध्यमिक शाला मोहला तथा स्व. श्री लाल मूरत सिंह खुसरो शा. उ.मा. शाला गंडई में अंग्रेजी माध्यम संचालित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, अन्य गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति वांछित योग्यता अनुसार की जानी है।

जिले के अंतर्गत इच्छुक शिक्षक, कर्मचारी जो 5 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिनियुक्ति चाहते हैं तो वे अपना आवेदन गूगल सीट ष्ह्वह्लह्ल.द्य4/द्गद्गद्वह्य में 28 फरवरी 2021 तक कर सकते हैं। प्रतिनियुक्ति का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी। 28 फरवरी के पश्चात प्रतिनियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news