बलौदा बाजार

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में युवक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
18-Feb-2021 5:37 PM
पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में युवक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
कसडोल, 18 फरवरी।
देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में17 फरवरी को कसडोल स्थित मुख्य सडक़ बाईपास रोड शारदा पेट्रोलियम के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 
भारतीय युवा कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाड़ी के आदेशानुसार बलौदा बाजार जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मानस पांडे के नेतृत्व में देश में बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल की महंगाई को लेकर आज एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। 

श्री मानस पांडेय ने कहा कि देश की जनता महंगाई के मार से त्रस्त है। मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में मस्त है। उन्होंने मोदीजी के द्वारा किसानों को खालिस्तानी एवं आंदोलनजीवी कहे जाने के विरोध करते हुए मानस ने कहा कि मोदीजी खुद कारपोरेटजीवी हैं। मोदीजी के और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कारपोरेट घरानों के दम पर चलती है और मोदीजी उनके इशारे पर ही अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए फैसले लेते हंै। उनको देश की जनता और किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। 
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी सचिव विमल अजय विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंदन साहू, राजेश साहू पार्षद खिलावन डेहरिया, डीएमएफ के सदस्य ईश्वर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि राम केवट, विधानसभा युवा कांग्रेस के महासचिव, मितेश चौहान, अनिल घृतलहरे, छोटा चौहान,धनंजय साहू, प्रितेश पटेल, नोकेश साहू, नीरज साहू, भूपेश साहू, उदय यादव, नीलेश साहू, भोलू साहू, मनीष गायकवाड़, योगेंद्र बंजारे,अ मृत रजक, करण बंजारे अर्जुन, राजा बंजारे, पुष्पराज धृतलहरे , एवं युवा कांग्रेस के साथीगण उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news