राजनांदगांव

उप अभियंता देवव्रत को दी विदाई
19-Feb-2021 3:51 PM
उप अभियंता देवव्रत को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी।
नगर निगम के उप अभियंता देवव्रत सिंह का स्थानांतरण राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर होने पर आयुक्त कक्ष में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त चंद्रकंात कौशिक की अध्यक्षता में गुरुवार को विदाई दी गयी।  आयुक्त श्री कौशिक ने तकनीकी व वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयुक्त श्री कौशिक ने कहा कि सरकारी अधिकारी-अधिकारी का स्थानांतरण एक विभागीय प्रक्रिया है। प्रक्रिया के तहत उप अभियंता देवव्रत सिंह का स्थानांतरण उप अभियंता पद पर ही राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर में हुआ है। देवव्रत एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। इनको जो भी दायित्व सौंपा गया, उसका उन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गम का विषय है कि हमारे बीच का एक अच्छा अअधिकारी स्थानांतरित हो गया। इनके कार्यकुशलता का लाभ राज्य शहरी अधिकरण को मिलेगा।

कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने कहा कि देवव्रत एक अच्छे तकनीकी अधिकारी हैं। ये अपने प्रभारित वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यों को समय सीमा में अंजाम तक पहुंचाया है। स्वीमिंग पुल निर्माण में इनकी महती भूमिका रही है। वर्तमान में शासन की गोधन न्याय योजना के तहत खाद बनाने का दायित्व सौंपा गया था। जिनका इन्होंने कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यपालन अभियंता यूके रामटेेके, सहायक अभियंता कामना सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियंता संदीप तिवारी एवं आभार प्रदर्शन सहायक अभियंता अतुल चोपडा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, सहायक अभियंता जयनारायण श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल व संजय ठाकुर, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, राजस्व अधिकारी नारायण साहू, महापौर परिषद के सचिव संजीव मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news