राजनांदगांव

मानस महोत्सव का आयोजन स्वयं को कृतार्थ करने का क्षण- वासनिक
19-Feb-2021 5:32 PM
मानस महोत्सव का आयोजन स्वयं को कृतार्थ करने का क्षण- वासनिक

पुरैना में दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 फरवरी।
डोंगरगढ़ के ग्राम पुरैना मनकी में ग्रामीणों द्वारा दो दिवसीय मानस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 18 फरवरी को सुबह 10 बजे किया गया। मानस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक ने कहा कि संगीतमय मानस महोत्सव का यह आयोजन धार्मिक होने के साथ ही बेहद प्रेरणादायी भी है। प्रभु श्रीराम की असीम अनुकंपा से ग्राम पुरैना मनकी में आयोजित मानस महोत्सव का आयोजन स्वयं को कृतार्थ करने का क्षण है। जिसमें छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों द्वारा श्री रामकथा की अमृतधारा प्रवाहित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को मर्यादा पुरषोत्तम भी कहा गया है, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 

अध्यक्षता करते राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष रामटेके ने कहा कि प्रभु श्रीराम से हमें मर्यादा के साथ संयमित जीवन जीने की सीख मिलती है। विशेष अतिथि रूप में महेन्द्र वैष्णव, मूलचंद लोधी, ताराचंद नेताम, धनेश्वर वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, फागूराम वर्मा, रामलखन लोधी, तीरथराम वर्मा, दुखीराम जंघेल, भोदूराम वर्मा, कमलकिशोर लोधी, गंगाराम वर्मा, कृष्णा वर्मा, चंदू नेताम, बिसेशर लोधी, बिसुन वर्मा, श्रीराम वर्मा, अनुप पटेल, भारत सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news