धमतरी

महिला कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष बनीं तारिणी
19-Feb-2021 5:50 PM
 महिला कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष बनीं तारिणी

कुरुद, 19 फरवरी। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम के अनुमोदन पश्चात  कांग्रेस की तेज तर्रार महिला नेत्री सर्वाधिक मतों से चुनाव जीत कर जिला पंचायत सभापति बनी कुरुद की तारिणी नीलम चन्द्राकर को धमतरी महिला कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चन्द्राकर ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को एकजुट कर उन्हें कांग्रेस की रीतिनीति से अवगत करा क्षेत्र में पार्टी को फिर से खड़ा किया जायेगा। जिला संगठन में नया दायित्व मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेस जनों और शुभचिंतको ने तारिणी को बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news