कोण्डागांव

किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा
19-Feb-2021 9:10 PM
किसानों के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 19 फरवरी। दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 19 फ रवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया गया।

पदयात्रा का शुभारंभ कोण्डागांव शीतला माता मंदिर से किया गया और मसोरा, गिरोला, चिलपुटी होते हुए पलारी कोण्डागांव तक लगभग 20 किमी पदयात्रा किया गया। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के बारे में आमजन को बताया गया। ग्राम के मुख्य चौक-चौराहों में नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कोण्डागांव जिला के संगठन प्रभारी यशवर्धन राव ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी किसान विरोधी है। अगर किसान हित में जरा भी सोचते तो किसानों की शहादत को व्यर्थ जाने नहीं देते और कोई सार्थक हल निकालते। अंधे-बहरों की सरकार है। मोदी सरकार से सरहद पर जवान और देश के अंदर किसान दोनों ही नाखुश हैं, पर मोदी सरकार को जनता से कोई सरकार नहीं है।

जब भाजपा विपक्ष में थी मंहगाई डायन थी, आज तो प्रेमिका बन गयी है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं बढ़ा रही। पदयात्रा के दौरान संपूर्ण क्षेत्र किसान विरोधी नरेंद्र मोदी के नारों से गुंजायमान होता रहा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने टूटे पैरों के बावजूद की पदयात्रा की अगवाई

 पदयात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान अपने टूटे पैरों के बावजूद रैली की अगवाई करते हुए नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने कहा, उनके पैरों में चोट लगने से हड्डी क्रेक हो गई है इसके बावजूद वे किसानों की समस्या पर गंभीर हैं और अपने स्वास्थ्य का परवाह ना करते हुए रैली का अगवानी कर रहे हैं।

 इस पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, सगराम मरकाम, गजेंद्र राठौर, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, ब्लॉक कांग्रेस कोण्डागांव अध्यक्ष भारत देवांगन, माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मण्डावी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, अनुराग पटेल, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, सर्वेश सेठिया, गोकुल प्रधान, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, महिला कांग्रेस नेत्री हेमा देवांगन, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ से गौरव जैन, सगराम कोर्राम, नरेंद्र देवांगन, बुधराम कश्यप, घुडऩ पोयाम, सुकड़ी बाई, पार्षद ललिता नेताम, पूर्व पार्षद आरती नेताम, पारस गोस्वामी, ईशान ठाकुर, हेमंत भोयर  मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news