महासमुन्द

कलेक्टर ने किया पदयात्री अभिराम सतपथी का सम्मान
20-Feb-2021 4:56 PM
 कलेक्टर ने किया पदयात्री अभिराम सतपथी का सम्मान

महासमुन्द, 20 फरवरी। कलेक्टर डोमन सिंह से ओडि़शा प्रांत के झारसुग?ा जिले के ग्राम दुर्लगा के 63 वर्षीय पदयात्री श्री अभिराम सतपथी ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में सौजन्य मुलाकात की। 
श्री सतपथी ने बताया कि वे लोगों को नशा सेवन से दूर रहने और प्रत्येक दिन शारीरिक व्यायाम करने के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से 6 जनवरी 2021 से देश की पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि वे निजी पॉवर सेक्टर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने देखा कि बहुत से लोगों को नशा करने की बुरी आदत है। इससे लोगों को बचना चाहिए। इसके लिए लोगों को नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम करने की जरूरत है। जिससे मन, मस्तिष्क और सेहत बेहतर रहता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से लोगों के मन में नशे की लत की तरफ  झुकाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि अभी तक वे एक हजार 161 किलो मीटर की पदयात्रा कर चुके हैं। वे 26 मार्च 2021 को पदयात्रा करते हुए संसद भवन नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस पर कलेक्टर ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news