बलौदा बाजार

सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं का धरना
20-Feb-2021 5:42 PM
 सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित मांगों को लेकर आंबा कार्यकर्ताओं का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 20 फरवरी। स
रकारी कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने समेत अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के 500 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने शुक्रवार को शहर के दशहरा मैदान पर धरना दिया। मुख्यमंत्री तथा महिला बाल विकास मंत्री के नाम नायब तहसीलदार नीलिमा भोई को ज्ञापन भी सौंपा। 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष जानकी शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका शासन की हर योजनाओं को लक्ष्य तक पहुंचाने में दिनरात मेहनत कर शासन का सहयोग कर रहे हैं। अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पूर्व में भी शासन का ध्यान आकर्षित किया जा चुका है, परंतु अभी तक शासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में आक्रोश व्याप्त है। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष गोदावरी वर्मा, दुर्गा यादव, धनेश्वरी भास्कर, जयश्री देवांगन, शारदा भोसले, सरस्वती साहू, तामेश्वरी वर्मा, सरोज धु्रव, कांति वर्मा, दुर्गा जायसवाल, जयकुमारी साहू, वर्षा वस्त्रकार, भुनेश्वरी वर्मा, श्वेता रात्रे, उमा दुबे, इंद्राणी, मीना बंजारे, सुशीला साहू, जानकी पटेल, सरोजनी वर्मा आदि शामिल थे।

ये हैं प्रमुख मांगें
जनघोषणा पत्र के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र को नर्सरी में उन्नयन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करें। मध्यप्रदेश की तर्ज पर छग प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 11 हजार एवं सहायिकाओं को 6 हजार मानदेय दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पर्यवेक्षक नियुक्ति में शत प्रतिशत प्रमोशन दिया जाए। सेवानिवृत्ति के बाद एकमुश्त ग्रेजुएटी एवं जीवन निर्वाह के लिए पेंशन को बहाल किया जाए। आंगनबाड़ी सहायिका को योग्यतानुसार कार्यकर्ता पद पर प्रमोशन दिया जाए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news