गरियाबंद

प्रदेश साहू संघ के प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित
20-Feb-2021 5:59 PM
 प्रदेश साहू संघ के प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित

पत्रकारों के जुडऩे से समाज को मिलेगी नई दिशा-हिरवानी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 फरवरी।
प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी की अनुशंसा पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने कहा कि अलग-अलग मीडिया समूह के पत्रकारों के समाज में जुडऩे से समाज को एक नई दिशा मिलेगी। पत्रकारों का समाज से जुडऩा बहुत ही सराहनीय कार्य है। प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी में और सक्रिय पत्रकारों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जिलों और ब्लॉकों में भी समाज को मजबूत करने के लिए मीडिया प्रकोष्ठ की अलग टीम का गठन भी जल्द से जल्द किया जाए ताकि प्रदेश स्तर पर समाज में होने वाले फैसलों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। 

मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में वरिष्ठ छायाकार संतोष साहू और नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार चंदन साहू सलाहकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह सहसंयोजक पद पर आईएनडी-24 के स्टेट हेड मोहित साहू और छगन साहू को नियुक्त किया गया है। पवन साहू आरंग पहले से ही सह-संयोजक बनाए जा चुके हैं। अन्य पदाधिकारियों में पवन साहू रायपुर को कार्यालय सचिव बनाया गया है। जबकि राघवेन्द्र साहू , दिलीप साहू, विक्रम साहू को महामंत्री बनाया गया है। वहीं पीलूराम साहू , राम साहू, अशोक साहू , मनोज साहू, प्रमोद साहू और खोमन साहू को सचिव बनाया गया है। इसी तरह सह-सचिव पद पर वाकेश साहू, मनीष साहू, संजय साहू, महेंद्र कुमार साहू, दीपक साहू और बृजनारायण साहू  को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रुप में चित्रसेन साहू, दुर्गेश साहू, पंकज साहू, ओमप्रकाश साहू , संतोष साहू , अनूप साहू , मनोज साहू , महेश साहू, दीपक साहू  और केदार साहू  को मनोनित किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news