सरगुजा

खेल से ही लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार -सिंहदेव
20-Feb-2021 9:06 PM
  खेल से ही लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार -सिंहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 20 फरवरी। विकासखंड अंतर्गत गुमगराकला में मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह देव, कृपाशंकर गुप्ता की  उपस्थिति में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को गुमगराकला और कोरिया के मध्य हुआ जिसमें कोरिया की टीम ने जीत दर्ज की।

 विक्रमादित्य सिंह देव ने कहा कि इस लुप्त होती हुई खेल को बढ़ावा देना है। इस खेल के आयोजन समिति को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं, खेल से ही लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव और टीम भावना का संचार होता है। हार कर ही जीता जा सकता है। खेल से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल प्रतियोगिता रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का माध्यम है। स्पर्धा में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने ग्राम और क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक फहरायें।

 कृपा शंकर गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के कुछ खेल लुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें सहेज के रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत जरूरी है इसलिए पढ़ाई के साथ हमें खेल को भी जीवन में जोडऩा चाहिए। खेल को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। ऐसे ही क्षेत्रीय खेल को निखारने की जरूरत है जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बाद अब हम सबको मिल कर संभाग संयंत्र में खेलने के लिए तैयार होना है। रमेश जायसवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि इस प्रकार के खेल आज हमारे क्षेत्र में आयोजित हो रहे हैं।

 उल्लेखनीय है कि कबड्डी के इस आयोजन में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंह देव का विशेष योगदान है।

इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन से सौहार्दपूर्ण माहौल निर्मित होता है। मेहनत हमेशा जीत दिलाती है इसलिए मेहनत करते रहना चाहिए। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अपने खेल प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है तथा बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है।आगे मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है उसे आपसी तालमेल से निखारने की जरूरत है।

सरपंच लोखनाथ उर्रे ने मैच में आये अतिथियों एवं ग्रामवासियों आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अतिथियों ने कोरिया विजेता टीम को 21 हजार नगद एवं शील्ड तथा गुमगराकला उपविजेता टीम को 11 हजार नगद व शील्ड बतौर पुरूस्कार से सम्मानित किया। खेल का संचालन (पी.टी .आई.) उमेश तिर्की एवं सिलाश तिग्गा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव , शैलेन्द्र गुप्ता वरिष्ट काग्रेसी नेता , रमेश जयसवाल नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष , इरशाद खान नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधी ,अमित बारी वार्ड पार्षद , धमेन्द्र झारिया ,रमेश साहू , सुजीत गुप्ता, सुखसाय सरपंच सूरज सिंह,सरपंच गोवर्धन राम,पटवारी नीलेश राय,विनोद यादव, जय प्रकाश साहू,विगन राम ,सोनाखंड सिंह ,सुनील कुमार सिंह मरकाम,रविसिंह पैकरा ज्ञान प्रसाद यादव, कपिल देव, गौर साहू पीलाराम,फेकू,शिव रतन जयनंदन,गौरी शंकर ,ईस्वर,मुरारी,सुसुखदेव,राजेन्द्र,मुंशी राम सूरत, कलेश्वर,कपूर, अमीर,रोहित नवल ,सुंदर,अनिल ,बिहारीनेताम ,गुरू सिह,विजय प्रताप, प्रेम प्रताप, राम कुमार, विक्रम,जगदीश, सुदामा, आर के शुक्ला, उमेश, माधव कुशवाहा रमेश साहू ,तथा भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रसाद यादव एवं रमेश साहू के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news