नारायणपुर

भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया- केदार कश्यप
20-Feb-2021 9:23 PM
भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया- केदार कश्यप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 20 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वन पर एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन व पैदल मार्च कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा।

 जिला भाजपा कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि भूपेश सरकार में छतीसगढ अपराध का गढ़ बन गया है। लगातार महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य मामलों की चिंताजनक वृध्दि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह खामोश है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध से नहीं हिचकते।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग ने कहा कि छतीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी है, तब से प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और प्रदेश की भूपेश सरकार गूँगी बहरी व मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है।

 सभा को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा महिला मोर्चा संध्या पवार ने भी सम्बोधित करते हुये कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस सरकार में अपने आपको असुरक्षित व असहज महसूस कर रही हैं। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल निर्मित हो गया है और सरकार हाथ में हाथ धरी बैठी है।  पार्षद द्वय अनिता कुरेटी व  पुष्प लता मांझी व भगवति हलधर ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निक्कमी व नकारा सरकार निरुपित करते हुये आने वाले 2023 के चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान उपस्थित मातृ शक्तियों से किया।

इस अवसर पर जागेश्वर सिंह ठाकुर, संजय नंदी, रतन दुबे, प्रताप मंडावी, कमलजीतआहुजा, मरण शील, अभिषेक बेनर्जी, अविनाश देवांगन, सौमजी, फुलमत कौर, फुलन्तीन बाई, जुनाय नाग,मनाय वडडे, भगवति नेताम, संतोषी नेताम, डमरी मानिकपुरी, पिंकी राव, सविता नाग, भारती, रेखा साहू, कल्याणी सोनी, फुलबति, सोगाय कुमेटी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news