दुर्ग

पाटन के खेल मड़ई में पारंपरिक खेलों ने भरा उत्साह का रंग
21-Feb-2021 7:11 PM
 पाटन के खेल मड़ई में पारंपरिक खेलों ने भरा उत्साह का रंग

  छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा पाटन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल मड़ई का शुभारंभ   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से पहली बार प्रदेश में खेल मड़ई का आयोजन दुर्ग जिले के पाटन में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस खेल मड़ई का आरंभ हुआ।  इस खेल मड़ई में छत्तीसगढ़ के कई ऐसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसे लोगों ने भुला दिया था। खेल मड़ई में होने वाले पारंपरिक खेलों को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन इन खेलों को देखने और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल मड़ई में आ रहे हैं।

पारंपरिक खेलों के आयोजन से यह खेल मड़ई पूरे पाटन क्षेत्र में लोगों के आकर्षण एवं मनोरंजन का केन्द्र बन गई है। खेल मड़ई के शुभारंभ कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता सिन्हा, ओलंपिक संघ के सीईओ बशीर अहमद खान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

पाटन में आयोजित हो रही खेल मड़ई में कहीं कबड्डी का नजारा देखने को मिल रहा है, तो कहीं लंगड़ी दौड़ एक नए रूप में नजर आ रही है। इसी तरह से कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, भौंरा सहित अन्य कई खेल सहज ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दो दिवसीय इस आयोजन में संपूर्ण प्रदेश के करीब 800 खिलाड़ी करीब 9 पारंपरिक खेलों में भाग ले रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news